थाना राजोद क्षेत्र से अपने गांव जाने के लिए दो महिलाओं को नहीं मिल रहा था कोई साधन, डायल-112/100 एफआरव्ही ने सुरक्षित घर तक पहुँचाया
धार के थाना राजोद क्षेत्र से बस स्टैंड से दो महिलाओं को अपने गांव जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 11-03-2025 को रात्रि 10:17 बजे प्राप्त हुई।सूचना प्राप्ति पर तत्काल राजोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रताप सिंह चौहान पायलेट गिरधारी लाल वास्केल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो महिलाओं को गोड़िया गाँव जाने के लिए रात्रि में कोई साधन नहीं मिल रहा था। डायल-112/100 जवानों द्वारा एफ आर व्ही वाहन से महिलाओं को गोड़िया गाँव पहुँचाया गया। देर रात सहायता के लिए महिलाओं के परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।